केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ:

केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ से सूरज पंचोली लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, जहां उन्हें सुनील शेट्टी का साथ मिला है।बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म केसरी वीर: लेजेन्डस ऑफ सोमनाथ का टीजर आ गया है और ये उतना ही शानदार लग रहा है। जितनी कि फैंस को उम्मीद थी।

नेगेटिव रोल में विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय फिल्म केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ में नेगेटिव रोल में हैं। वह आक्रमणकारी की भूमिका में हैं। वह भारतीय आस्था को नष्ट करना चाहते हैं। विवेक का लुक भी फिल्म में काफी खूंखार नजर आ रहा है। वह अपने किरदार में काफी जंच रहे हैं। 

केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ Vikek Oberay

 

कब होगी फिल्म रिलीज?

सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘केसरी वीर’ को प्रिंस धीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है। फिल्म ‘केसरी वीर’ के साथ एक बेहतरीन टीम जुड़ी हुई है। फिल्म के फोटोग्राफी डायरेक्टर विकास जोशी हैं, स्टोरी कन्नू चाैाहन ने लिखी है। फिल्म के डायलॉग क्षितिज श्रीवास्तव ने लिखे हैं। 

केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ की कहानी

इतिहास में कई बार देश में आक्रमणकारी आए, उन्होंने भारतीय आस्था को चोट पहुंचाई। सोमनाथ मंदिर पर भी कई बार आक्रमण हुए हैं। कई आक्रमणकारियों ने इस मंदिर पर हमला किया। लेकिन इसी दौरान ऐसे लोग और योद्धा भी थे, जिन्होंने उन हमलावारों का सामना किया, साेमनाथ मंदिर की रक्षा की। ऐसी ही एक कहानी को फिल्म केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ दिखाती है। इसमें सुनील शेट्टी और सूरज पंचाेली सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं।

केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ

 

सोमनाथ मंदिर के इतिहास की कुछ खास बातें

गुजरात के वेरावल में स्थित सोमनाथ मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सोमनाथ मंदिर का इतिहास कई आक्रमणों से जुड़ा है। इसे कई बार तोड़ा गया और फिर से बनाया गया।

सोमनाथ मंदिर की कहानी इतिहास के विभिन्न युगों में बनती रही है। इसके निर्माण का विवादित इतिहास है। मान्यता है कि मंदिर का निर्माण महाभारत काल में चंद्रभागा राज्य के राजा सोम देव द्वारा हुआ था। यहां सोम राजा ने शिवलिंग की पूजा की थी और इसे “सोमेश्वर” नाम से जाना जाता था। धार्मिक कथाओं के अनुसार, चंद्रभागा राज्य के राजा भीमदेव ने इसे पुनः बनवाया था। इतिहास में सोमनाथ मंदिर को कई बार आक्रमण का शिकार हुआ, 11वीं सदी में गजनी नामक अफगान सैन्याधीश इमादुद्दीन ने इसे तबाह कर दिया था। 12वीं सदी में गुजरात के राजा भीमदेव II ने इसे पुनः बनवाया और इसे शिवलिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग के रूप में स्वीकार किया गया।

सोमनाथ मंदिर पर कितनी बार आक्रमण हुआ है?

इतिहासकारों की मानें तो इसे 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण कराया गया। प्राचीन भारतीय इतिहास और आधुनिक भारत के इतिहास में सोमनाथ मंदिर को वर्ष 1024 में महमूद गजनवी ने तहस-नहस कर दिया था। मूर्ति को तोड़ने से लेकर यहां पर चढ़े सोने-चांदी तक के सभी आभूषणों को लूट लिया गया था।

केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ क्यो देखे?

यह फिल्म हमीरजी गोहिल की वीरता की कहानी बताती है, जो तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़े थे, ताकि सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा की जा सके। उनकी वीरता और साहस को इस फिल्म में खूबसूरती से चित्रित किया गया है। केसरी वीर 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाएगी।

केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ

 

क्रू एंड कास्ट

रिलीज़ दिनांक: 14 मार्च 2025

भाषा: हिन्दी

शैली:  नाटक, इतिहास

कलाकार: सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, अरुणा ईरानी, ​​बरखा बिष्ट, किरण कुमार, सूरज पंचोली, हितू कनोडिया, भाव्या गांधी, शिवा रिंदानी, मीनाक्षी चुघ, अमी त्रिवेदी, हिमांशु मल्होत्रा

निदेशक: कनु चौहान, प्रिंस धीमान

लेखक: शितिज़ श्रीवास्तव, कनु चौहान

म्यूजिक: विकास जोशी

निर्माता: कनु चौहान, राजेन चौहान

उत्पादन: पैनोरमा स्टूडियो, चौहान स्टूडियो

Leave a Comment